फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident injured and maut

Basti News: पत्थर से घायल छात्र की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Sun, 26 Feb 2023 04:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
accident injured and maut
- परीक्षा देकर लौटते समय किसी ने बेलाल की बाइक की तरफ उछाला था
विज्ञापन

- लालगंज थानाक्षेत्र के बारीघाट के पास 21 फरवरी को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट के पास पत्थर लगने से घायल 17 वर्षीय छात्र बेलाल की रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 21 फरवरी को हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा था। इस दौरान किसी ने उसकी बाइक की तरफ पत्थर उछाला था। घटना के दूसरे दिन बेलाल के बड़े पिता मोहम्मद नासिर ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
पाकरडाड़ निवासी बेलाल ( 17 ) पुत्र इकबाल दोस्त राज सोनी पुत्र प्रदीप सोनी तथा शिवम पुत्र महेश सोनी के साथ बाइक से लालगंज के रामनरेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल गणित की परीक्षा देकर लौट रहा था। बारीघाट गांव के पास किसी ने उन लोगों की तरफ से पत्थर फेंक दिया। जो बाइक पर बीच बैठे बेलाल के सिर में लगा। पत्थर लगने से बेलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोनों साथी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृत्यु के बाद मुकदमे की धारा में परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed