फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident in maut

Basti News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Thu, 23 Feb 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident in maut
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मकदी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकदी गांव की 12 वर्षीय रीता पुत्री राजेंद्र कुमार स्कूल से घर पहुंचने के बाद साइकिल से किसी काम से गांव से बाहर निकली थी।
विज्ञापन

गौरा कठिनौली मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की वह चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। रीता अपने तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पढ़ने लिखने में होनहार होने से पिता राजेंद्र कुमार बेटियों को पढ़ाने के लिए मजदूरी करते हैं। इसकी मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed