{"_id":"6478e2dd8ee5c694fe07c99a","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-7-1-190115-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल
Thu, 01 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाल्टरगंज पुलिस ने एंबुलेंस व प्राइवेट वाहन की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
बुधवार रात करीब दस बजे बालेडिहा पेट्रोल पंप के पास बस्ती की तरफ जा रही बाइक सड़क पर बिखरी गिट्टियों के चलते अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी पंकज (19) पुत्र भागीरथी और रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार निवासी तुलसी (32) पुत्र रामबिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को वाल्टरगंज पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
रात करीब साढ़े दस बजे केऊवां जप्ती के पास पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी राजेश चौधरी (48) पुत्र रामबहोर और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाढूजोत निवासी इन्द्रजीत चौधरी एक बाइक से रुधौली से घर लौट रहे थे। केऊवां जप्ती के निकट एक ऑटो रिक्शा से उनकी भिड़ंत हो गई। राजेश चौधरी को गंभीर चोट आई, जबकि इन्द्रजीत को हल्की चोट लगी है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
इसी तरह की तीसरी घटना देर रात करीब ढाई बजे सरैया पार्किंग के पास हुई। जिसमें एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे दोनों साथियों को हल्की चोटें लगी हैं। जब तक पुलिस मदद को पहुंचती, उनके साथी बरात से कार मंगवा कर जिला अस्पताल लेकर गए। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।