फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident in injured

Basti News: फोरलेन पर दो कारो की टक्कर एक यात्री घायल

Sun, 27 Aug 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident in injured
बस्ती। हाइवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक के निकट शनिवार की देर रात दो कार की टक्कर हो गई। घटना में कार सवार एक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और इनसे एनएचएआई कर्मियों ने घायल यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। देर रात एक कार गोरखपुर से बस्ती की तरफ आ रही थी। इसी के पीछे एक तेज लग्जरी कार भी थी। यह दोनो वाहन जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र पटेल चौक के निकट पहुंचे तभी ओवर टेक करने के चक्कर में लग्जरी कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही दूसरी कार में बांये ओर से टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में कार सवार रवि गुप्ता( 30 वर्ष) पुत्र रमेश गुप्ता गनेशपुर थाना वाल्टरगंज गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक बाल बाल बच गया । घटना के बाद फोरलेन पर अफरा तफरी मच गया। सूचना पर पटेल चौकी प्रभारी राजेन्द्र यादव, और एनएचएआई के मुकेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गये।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed