{"_id":"64b9752cef7845c7890ea0c6","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1581-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर छात्रा घायल
Thu, 20 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर मोहम्मदनगर के पास ट्रक की ठोकर से छात्रा के घायल होने मौके पर जुटी भी
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मोहम्मदनगर के निकट बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे अनियंत्रित ट्रक ने पैदल स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा शालिनी निवासी कटरिया नानकार को चपेट में ले लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके एक पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा और असनहरा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी भानपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
सुबह 7.30 बजे छात्रा अपने घर कटरिया नानकार से पैदल ही अपने स्कूल संतकबीर शंकर दास इंटर काॅलेज मोहम्मदनगर आ रही थी। स्कूल से कुछ ही दूर पहले यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।