{"_id":"5ff74cca8ebc3e2e58654614","slug":"accident-basti-news-gkp379974310","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आईटीआई शिक्षिका के तीन साल के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आईटीआई शिक्षिका के तीन साल के बेटे की मौत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बड़ेवन चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूूज एजेंसी
बस्ती। बस पकड़ने के लिए कोतवाली के बड़ेवन चौराहे के पास खड़ी आईटीआई शिक्षिका के बेटे को बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर के गोला थानांतर्गत गोड़सरी (भवनियापुर) निवासी रामजनम की पत्नी रंजीता आईटीआई कटरा बस्ती में शिक्षिका हैं। बुधवार शाम गोरखपुर जाने के लिए तीन साल के बेटे रक्षित के साथ बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। तभी मूड़घाट की तरफ से बांसी जा रहे एक ट्रक ने उनके बेटे रक्षित को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाली में ट्रक चालक दीपक कुमार यादव निवासी हरिहरपुर थाना दुबौलिया जिला बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी बड़ेवन जनार्दन प्रसाद को सौंपी गई है।