फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
मुंडेरवा क्षेत्र के बटेला रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर पर अप ट्रैक पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे खझौला चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह मय टीम घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हो चुका था। उसके पास से कुछ भी सामान नहीं मिला। जिससे पहचान में मदद मिल सके। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी गई है। मृत शख्स नीले रंग का इनर, सफेद कुर्ता, काला सफेद धारीदार स्वेटर पहने हुआ था। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बटेला चौराहे के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति बुधवार की सुबह से ही इधर-उधर घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed