{"_id":"5fe0e5718ebc3e3b590a12fb","slug":"accident-basti-news-gkp3778011150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्कूटी सवार भाई-बहन दबकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्कूटी सवार भाई-बहन दबकर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्कूटी सवार भाई-बहन दबकर घायल
नर्सिंग की छात्रा है बिंदू, गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। बडोखर मार्ग पर भानपुर तिराहे के पास गन्ना लादकर चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इस दौरान वहां गुजर रहे स्कूटी सवार भाई-बहन ट्रॉली पर लदे गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना सोमवार शाम 5.20 बजे हुई।
स्कूटी सवार धवाय निवासी नर्सिंग की छात्रा बिंदू चौधरी (16) और विशाल चौधरी (13) के ट्रॉली के नीचे दबने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने खासी मशक्कत के बाद भाई बहन को निकाल कर सीएचसी भानपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने भाई-बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर सचिन चौधरी ने बताया कि विशाल को सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं हैं। बिंदू को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। विशाल की हालत नाजुक है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने ट्रैक्टर -ट्राली और स्कूटी को कब्जे में लेकर रास्ता खाली कराया। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। संभवत: दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।