{"_id":"6155ff998ebc3e625240de7e","slug":"ac-economy-coach-will-be-available-in-rapti-sagar-basti-news-gkp4112489156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती सागर में मिलेगी एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती सागर में मिलेगी एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती सागर में मिलेगी एसी इकोनॉनी कोच की सुविधा
रेल मंत्रालय की ओर से पहली बार कम किराए पर दी जा रही बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेल प्रशासन ने सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में कम किराए में वातानुकूलित सुविधा देेने जा रही लिए राप्तीसागर एक्सप्रेस के कोच में बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को कुछ ट्रेनों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच की सुविधा मिलेगी।
गोरखपुर से सिकंदराबाद तक जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस अप और डाउन व गोरखपुर से यशवंतपुर एवं यशवंतपुर से गोरखपुर के अलावा गोरखपुर से कोचूवेली व कोचूवेली से गोरखपुर तक आने-जाने वाली विशेष गाड़ियों में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच, जबकि वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के सात कोच के साथ वातानुकूलित इकोनामिक तृतीय श्रेणी का एक कोच लगेगा। यात्रियों को नार्मल तृतीय वातानुकूलित से भी कम किराया देकर एसी में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके साथी ही स्लीपर के चार, साधारण के दो कोच, पेंट्रीकार एक, जनरेटर सह लगेज यान एक एवं एक एलएसएलआरडी कोच सहित कुल 18 कोच लगेंगे। यह सुविधा यात्रियों को 30 अक्तूबर से मिलने लगेगी। इसके लिए रेल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए वातानुकूलित श्रेणी इकोनामिक कोच राप्ती सागर एक्सप्रेस में लगाया जा रहा है। अब ट्रेन सेेे सफर करने वाले यात्रियों को कम रकम में बेहतर सुविधा मिलेगी।