फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aayushman card news

24 हजार श्रमिक परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
aayushman card news
्रेम विभाग कार्यालय पर कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया कैंप। संवाद - फोटो : BASTI
24 हजार श्रमिक परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

- कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग में लगाया जा रहा विशेष कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 24 हजार से ज्यादा श्रमिक व उनके परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कार्ड बनाने के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू हुआ। विकास भवन स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में विशेष कैंप लगाकर श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का कार्ड बनाया जा रहा है। कार्ड बनाने का यह अभियान 12 सितंबर तक चलेगा। पंजीकृत श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर भी जाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कार्ड धारक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपए तक की नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
उप श्रमायुक्त डीपी सिंह ने बताया कि विभाग में पंजीकृत 24055 श्रमिक ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण आधार से लिंक है। ऐसे लोग व उनके परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। सोमवार से इस अभियान की शुरूआत हुई है। श्रम विभाग के कार्यालय में दो काउंटर बनाकर कार्ड बनाया जा रहा है। बताया कि लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग, सभी सीएचसी व कॉमन सर्विस सेंटर वालों को उपलब्ध करा दी गई है। लाभार्थियों को उनका नाम सूची में शामिल होने व कार्ड बनवाने के लिए बुलाने के लिए फोन पर सूचना दी जा रही है। लाभार्थियों से कहा जा रहा है कि वह अपने साथ श्रम विभाग का पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार व राशन कार्ड लेकर कैंप में पहुंचे। यहीं पर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। कहा कि जो लोग श्रम विभाग में पंजीकृत हैं, वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अगर सूची में उनका नाम होगा तो कॉमन सर्विस सेंटर पर ही आयुष्मान कार्ड के लिए नि:शुल्क आवेदन हो जाएगा। उन्हें श्रम विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। कार्ड बनने के बाद संबंधित सीएससी संचालक की ओर से लाभार्थी को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री जन आरोग्य के तहत मिलेगी सुविधा
आयुष्मान भारत योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत लाभांवित किया जाना है। श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की गति काफी धीमी थी। इसे देखते हुए शासन ने अब इस काम में श्रम विभाग को भी शामिल किया है। श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों को कैंप तक लाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed