{"_id":"5ff5fca28ebc3e34462c6740","slug":"aarogya-mela-basti-news-gkp379827567","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार को लगेगा आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार को लगेगा आरोग्य मेला
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी पर होगा आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जिले के सभी सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को जांच के बाद परामर्श देंगे। मेले में जरूरमंदों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले को वृहद बनाने के स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रम भी मेला में ही जोड़ लिए गए हैं, जिससे आम ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा।
मेला रविवार से जिले के सभी 14 सीएचसी-पीएचसी पर लगेगा। इसमें अरबन क्षेत्र के भी अस्पताल शामिल हैं। आरोग्य मेला में फिजीशियन और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी होगी। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेला शासन की प्राथमिकता है। इसे आयोजित कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ऐसे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा जो किसी कारण वश विशेषज्ञ चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला में स्वास्थ्य के अन्य कार्यक्रमों को एक साथ आयोजित कर इसे वृहद रूप दिया जाएगा। प्रत्येक रविवार को मेले का आयोजन होगा।