{"_id":"5ffb46d98ebc3e30d030a019","slug":"aam-adami-parti-to-conttest-ammsbley-election-in-up-akhilesh-basti-news-gkp3803819153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
‘यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी’
बस्ती। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश स्थित मॉडल डाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा जैसे ही संगठन केंद्रीय नेतृत्व ने किया तो भाजपा में खलबली मच गई।
वह प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर जिले में आए हैं। कहा कि झूठ, नफरत फैलाकर व फर्जी मुकदमों में फंसाकर निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर करने में प्रदेश की भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। कहा कि राजनीतिक खामियों को दूर करने, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा के मुद्दों को लेकर आमजन को लड़ाई लड़नी होगी।
आप इसमें उनकी मदद करेगी। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान लतीफ, इरम रिजवी, रामयज्ञ निषाद, आनंद राजपाल, सत्य प्रकाश चौधरी, चंद्रभान कन्नौजिया, इरशाद, विरेंद्र कसौधन, जनकराज, तिलकराम चौधरी, चंदन, राजबहादुर निषाद, केपी भारती, सोमनाथ, कुलदीप जायसवाल, अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।