फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aadhar card will be compulsury for up board exam

कक्ष निरीक्षकों, परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

Tue, 23 Jan 2018 11:32 PM IST
basti
basti Updated Tue, 23 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
aadhar card will be compulsury for up board exam
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। छह फरवरी से आठ मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की कवायद पूरी की जा रही है। जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहली बार कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आधार कार्ड रखना अनिवार्य किया गया है। 149 परीक्षा केंद्रों के लगभग 2100 कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं तो बिजली के लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। 4135 कक्ष निरीक्षकों को परिचय-पत्र जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नकल रोकने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। इनमें चार जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 91,966 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थी 50,241 एवं व्यक्तिगत के रूप में 1128 कुल 51,369 हैं। इसी तरह इंटर में संस्थागत के 38,451 और व्यक्तिगत के 2146 सहित कुल 40,597 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टीम में होंगे चार शिक्षक 
सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए बनाए गए छह दस्तों में पहले सचल दस्ते की अगुवाई डीआईओएसए डॉ. बृजभूषण मौर्य खुद करेंगे। दूसरे की बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, तीसरे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेईली के प्रधानाचार्य बसंत लाल, चौथे की उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंहदिया खड़गबहादुर शाही के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय, पांचवें की खंड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ विजय कुमार ओझा और छठे सचल दस्ते की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर इंद्रजीत ओझा करेंगे। प्रत्येक टीम में चार-चार अध्यापकों को सहयोग के रूप में लगाया गया है। 

वरिष्ठ सहायक की निगरानी में कंट्रोल रूम 
परीक्षा से संबधित जानकारियों का आदान-प्रदान करने के लिए डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक (परीक्षा) अशोक कुमार पांडेय की निगरानी में कंट्रोल रूम खोला गया है। इसका नंबर 05542-281167 है। इसके लिए छह लोगों को तैनात किया गया है। 

जीजीआईसी को बनाया परीक्षा केंद्र 
जनपद में 20 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इसमें से जीजीआईसी को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अन्य 19 कॉलेज के संबंध में डीआईओएस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं होने के चलते 19 राजकीय इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। 

54,136 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती 
बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल कर ली गई है। इसमें माध्यमिक के 3663 और बेसिक के 472 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। बोर्ड की परीक्षा में कुल 4136 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

93 वित्तविहीन विद्यालय बने सेंटर 
परीक्षा के लिए कुल 149 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 93 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 62 फीसदी वित्तविहीन विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाना चर्चा का विषय बना है। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 55 और एक मात्र राजकीय स्कूल जीजीआईसी को केंद्र बनाया गया। 


30 शिकायतों का निस्तारण 
अनियमित रूप से परीक्षा केंद्र बनाने और केंद्र की दूरी अधिक होने और धारण क्षमता के 30 मामले सामने आए थे, इनमें कहीं पर अधिक दूरी होने और क्षमता से अधिक या कम परीक्षार्थियों के होने की शिकायतें थीं। इन सभी का निस्तारण करने का दावा विभाग कर रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed