फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aadhaar making work at the post office has been stalled for five months

Basti News: डाकघर में पांच माह से आधार बनाने का काम ठप

Thu, 21 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar making work at the post office has been stalled for five months
सल्टौआ। उप डाकघर में तकनीकी खराबी से पांच माह से आधार कार्ड संबंधी कार्य ठप हैं। इस समय बच्चों का नामांकन, राशनकार्ड में ई-केवाईसी, पेंशन ई-केवाईसी के लिए लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या बच्चों को हो रही हैं। उन्हें अभिभावक के साथ डाकखाने आना पड़ता है। बेलहसा के पांच वर्षीय अयान की मां ने बताया कि एक सप्ताह में वह बच्चे को लेकर तीन बार आ चुकी हैं। डाककर्मी से सही जवाब नही मिलता है। सल्टौआ गांव के मनीष तिवारी का कहना है कि बच्चों का पहले आधार बना था। अंगूठा अपडेट नहीं है। नामांकन के लिए आवश्यकता है। प्रतिदिन पोस्ट ऑफिस आना पड़ रहा है। कनेथू गांव के मुरली मनोहर मिश्र को आधार में अपना नाम ठीक कराना है। इन्हें पोस्ट ऑफिस का चक्कर काटना पड़ रहा है। देईपार गांव के रामनरेश का कहना है कि नाम सही कराना है लेकिन कर्मचारी यह नहीं बता रहे कि कब आधार बनेगा। उपडाकपाल मनोज गौड़ ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आधार बनाने का कार्य बंद है। जैसे यह खराबी ठीक जाएगी, आधार बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed