{"_id":"613252598ebc3e31e62f7f53","slug":"a-young-man-standing-under-a-tree-died-due-to-lightning-basti-news-gkp407833815","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के परसांव गांव में शुक्रवार सुबह शीशम के पेड़ की छाया में खड़े एक युवक पर बिजली गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। गांव के एक बच्चे की नजर चक मार्ग पर लहूलुहान गिरे युवक पर पड़ी, तब लोगों को जानकारी हुई। कुछ ही देर में मौके पर मुकामी पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह सात बजे भट्ठा के बगल से परमेश्वरपुर की तरफ जाने वाले चक मार्ग पर खून से लथपथ युवक पर राहगीरों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने आननफानन डायल 112 व पुलिस चौकी कुदरहा को जानकारी दी। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी शशिकांत टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त में जुट गए। परमेश्वरपुर गांव के लोगों ने बताया कि युवक सुबह छह बजे पैदल परसांव भट्ठे की तरफ जा रहा था। उसी समय बारिश होने लगी और बचने के लिए शीशम के पेड़ की छाया में खड़ा हो गया। युवक उस समय मोबाइल फोन से बात कर रहा था, तभी बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने मृतक की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के परेवा गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र श्रीराम के रूप में की। कुछ देर में मृतक की मां भी मौके पर आ गईं। श्याम सुंदर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इसकी पत्नी सरिता की मृत्यु हो गई था। अब पिता की छाया भी नाती शिवम के सिर से उठ गया। चौकी प्रभारी कुदरहा शशिकांत ने बताया कि मृतक का शरीर झुलस कर काला हो गया था। पास में मोबाइल भी पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
बिजली गिरने से महिला सहित तीन झुलसीं
बनकटी (बस्ती)। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के चोलखरी गांव के बगल बगीचे में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे बिजली गिरी। इसकी चिंगारी से बगल के घर में कार्य कर रही आरती (45), राधिका (18) व अंशिका (16) का पैर झुलस गया। परिवार के लोग उन्हें मुंडेरवा के निजी अस्पताल ले गए। पूर्व प्रधान रामचंदर चौधरी ने बताया कि घर के बगल में गरज के साथ बिजली गिरी, लेकिन वह तीनों कैसे झुलस गईं, कुछ पता नहीं चला। घर की वायरिंग भी शार्ट हो गई। संवाद