{"_id":"6001df3f8ebc3e2e3a160a6c","slug":"a-young-man-returned-by-accident-and-died-in-an-accident-basti-news-gkp381064185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी देकर लौटे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी देकर लौटे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खिचड़ी देकर लौटे युवक की हादसे में मौत
बस्ती। नेशनल हाईवे के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बृहस्पतिवार को बाइक लेकर जाते समय युवक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के उंचवा टोला निवासी दिनेश सोनकर (18) माता-पिता के निधन के बाद मिठाई की दुकान पर काम करने लगे थे। तीन भाई व एक बहन में वह सबसे छोटे थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर खिचड़ी पहुंचाने गए थे।
यहां से देर शाम लौटते वक्त पुरानी बस्ती के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनको चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया था।