फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man injured in a highway accident died during treatment.

Basti News: हाइवे पर हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान माैत

Tue, 21 Jul 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a highway accident died during treatment.
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजन-संवाद
नगर बाजार। रविवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के रिठिया हाईवे पर अनियंत्रित कार दूसरे लेन में जाकर बस से टकरा गई थी। जिसमे दो की मौत हुई थी और एक घायल हो गया था। घायल की भी देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे और अयोध्या से दर्शन कर बिहार लाैट रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की शाम को अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार रिठिया हाईवे के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरे लेन में चली गई थी। दूसरे लेन में बस्ती से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस से जा टकराई थी। जिसमे कार में सवार कुंदन कुमार पुत्र मधुसूदन सिंह ग्राम चिंतामणपुर बाबू टोला थाना पिपरा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी, पंकज कुमार पुत्र राम तपस्या सिंह ग्राम माधोपुर फुलवरिया थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी की मौके पर ही मौत हो गई की।
विज्ञापन

जबकि रितिक कुमार पुत्र मोहन प्रसाद ग्राम केसरिया थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसकी भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार तीनों अयोध्या दर्शन के लिए गए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कुंदन कुमार के पिता मधुसुदन सिंह ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ शनिवार को घर से अयोध्या दर्शन करने के लिए निकले थे। दर्शन करके लौट रहे थे कि इसी बीच दुर्घटना में उनकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed