फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died due to sacking while cutting

डाल काटते समय बोटे से दबे युवक की मौत

Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to sacking while cutting
डाल काटते समय बोटे से दबे युवक की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंस बरहा में जमीन पर गिरे आम के पेड़ का बोटा काटते समय उसके नीचे दबकर 22 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत गई।
आस-पास के लोगों ने युवक को बोटे के नीचे से बाहर निकाला और घर सूचना दी। उसके बाद पहुंचे परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए। नगर बाजार निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद आरिफ बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंस बरहा में जमीन पर गिरे आम के पेड़ की डाल को आरे से काट रहे थे।
विज्ञापन

तभी अचानक बोटा कटकर आरिफ के ऊपर लुढ़क गया। उसके नीचे वह दब गए। साथ में बोटा काट रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही आस पास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए। किसी तरह से बोटे को उनके ऊपर से हटाया। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed