{"_id":"614dfe3f8ebc3e03871815d6","slug":"a-woman-was-died-in-road-accident-basti-news-gkp410457874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल जमा करने गई महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल जमा करने गई महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बिल जमा करने गई महिला की हादसे में मौत
- बेकाबू बस की चपेट में आने से गई जान
- वाल्टरगंज थाने के मझौआमीर गांव की निवासी थीं आसमा खातून
- कोतवाली थाने के रौता चौकी क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर विद्युत निगम के कार्यालय के पास बाइक सवार महिला की बस की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाल्टरगंज क्षेत्र के महुआमीर निवासी हकीमुल्लाह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं।
हकीमुल्लाह की पत्नी आसमा खातून (43) अपने बेटे अनवर अहमद के साथ बाइक से शुक्रवार को शहर कोतवाली के मालवीय रोड स्थित विद्युत कार्यालय में बिजली का बिल जमा करने के लिए आई थीं। दोपहर करीब सवा तीन बजे बिल जमा करने के बाद बाइक पर सवार होकर बेटे के साथ वापस गांव जाने के लिए रवाना हुईं। फव्वारा तिराहे की तरफ बढ़ने पर एक प्राइवेट बस ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक से अनियंत्रित होकर पीछे बैठी आसमा खातून सड़क पर जा गिरीं और बस के नीचे आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अनवर अहमद हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर चौकी प्रभारी रौता अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया है।