फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A tree fell on Kaptanganj police station due to the storm, and electricity was also cut off in 200 villages.

Basti News: आंधी से कप्तानगंज थाने पर गिरा पेड़, 200 गांवों की बिजली भी गुल

Mon, 06 Apr 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on Kaptanganj police station due to the storm, and electricity was also cut off in 200 villages.
तेज आंधी के दौरान थाना परिसर में टूटकर गिरा पेड़।  संवाद
बस्ती। जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी और बूंदाबांदी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंधी के चलते कप्तानगंज थाने के प्रशासनिक भवन पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे भवन को क्षति पहुंची है। वहीं, बिजली के खंभे गिरने से करीब 200 गांवों की बत्ती गुल हो गई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है, तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। रविवार शाम तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, हालांकि विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात अचानक आई आंधी से कप्तानगंज थाने के प्रशासनिक भवन पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रहा कि हादसा रात में हुआ अगर दिन होता तो बड़ी घटना हो जाती। थाने के पुलिस कर्मियों ने दहशत के बीच रातभर ड्यूटी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के चलते कप्तानगंज क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोगों दो सौ से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई है। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा, एनपुर, माइक्रोवेव, गोटवा, जलनिगम फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई हैं।
वहीं पगार गांव के अतुल श्रीवास्तव के गेंहू के खेत में ट्रायल करते समय बिजली का तार गिर गया। जिससे गेंहू की फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। निगम के जेई राजितराम ने बताया कि बिजली आपूर्ति रविवार की देर शाम तक हो जाएगी। कलवारी में आंधी से बिजली के चार खंभे गिरे : कलवारी। विद्युत उपकेंद्र कलवारी के अंतर्गत शनिवार की रात तेज आंधी आने के कारण क्षेत्र में धोबहट गांव के पास, सैफाबाद गांव के पास, कलवारी एहतमाली के पास तथा मोहम्मदपुर के पास चार विद्युत पोल गिरे हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। धोबहट गांव के पास सड़क पर पेड़ व विद्युत पोल गिर जाने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। अवर अभियंता विद्युत प्रशांत कुमार ने बताया कि आंधी से गिरे हुए पोल को सही करने का काम शुरू हो गया है। रविवार की शाम तक विद्युत बहाल होने की उम्मीद है। असनहरा में तार टूटकर गिरा, मुंडेरवा और पडियापार फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित : मुंडेरवा। शनिवार की रात में आए आधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरही से ध्वस्त कर दिया है। मुंडेरवा और पडियापार फीडर की बिजली सप्लाई देर रात से बाधित रही। आधी के बाद मुंडेरवा बिजली उपकेंद्र से पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही।
जेई बिजली निगम नादिर हुसैन ने बताया कि असनहरा गांव के पास 33 केवीए का तार टूटा था। जिसे रविवार सुबह छह बजे तक ठीक कर बिजली सप्लाई सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। वही पडियापार फीडर के अरईल दीगर पट्टी, कुम्हिया, एकमा, लहुनही, एकडगी सहित अन्य गावों में रविवार दोपहर तक बिजली सप्लाई की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
आंधी के दौरान खेत में आग लगने से गेहूं की 13 बीघा फसल जली : कलवारी। थाना क्षेत्र के मांझा खुर्द व सैफाबाद गांव के सिवान में शनिवार की रात आई आंधी के दौरान आग लगने से 32 किसानों की 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।बता दें कि कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द व सैफाबाद गांव निवासी बुधिराम, गंगाराम, लालता, नजीर, कामता, नबी मोहम्मद, शकील, वसीर, जोखू, राधेश्याम, घनश्याम, सुरेन्द्र, प्रेम चंद, श्याम राज, राम निहोर, सत्यनारायण समेत 32 किसानों की फसल जली है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव रविवार को मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
सतर्कता से आगलगी की घटना टली : टिनिच। गौर थान क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत कोडरिया गांव में लोगो की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। शनिवार की रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के कारण बड़े पैमाने बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां आ जाने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर रविवार को दिन के तीन बजे जैसे की बिजली बहाल किया। थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी विश्वनाथ के खेत में पोल से शार्टशर्किट से निकली चिंगारी से गन्ने की खेत में आग लग गई। बगल में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने सतर्कता दिखाते हुए आग को फैलने से रोक दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed