{"_id":"68c86e15352b98b4e506955e","slug":"a-thief-wearing-a-mask-shouted-thief-in-his-own-house-and-was-caught-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143979-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अपने ही घर में नकाब लगाकर मचाया चोर चोर का शोर, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अपने ही घर में नकाब लगाकर मचाया चोर चोर का शोर, पकड़ा गया
Tue, 16 Sep 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में सोमवार की देर रात अजीबोगरीब घटना सामने आई। गांव के सोनू कुमार ने खुद ही अपने घर की दीवार में सेंध काटी और अनाज समेत अन्य सामान छिपा दिया। इसके बाद उसने चोर-चोर का शोर मचा दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस ने चोरी का सामान घर के आसपास बरामद कर लिया। सेंध काटने में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद हुआ।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि यह घटना पूरी तरह फर्जी निकली। सोनू ने मनगढ़ंत तरीके से नकबजनी की कहानी गढ़ी थी। आरोपी के खिलाफ अफवाह फैलाने और झूठी सूचना देने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।