फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A snake wrapped around a girl's neck while she was sleeping, she died due to bite.

Basti News: सोते समय युवती के गले में लिपट गया सांप, डसने से मौत

Thu, 26 Oct 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
A snake wrapped around a girl's neck while she was sleeping, she died due to bite.
सांप कटाने से हुई ममता की मौत
- नगर पंचायत बभनान के बागेश्वरनगर वार्ड की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत बभनान के बाबा बागेश्वर नगर वार्ड निवासी एक लगभग 22 वर्षीय युवती की सांप के डसने से मौत हो गई। रात में सोते समय उसके गले में सांप लिपट गया था। उसे हाथ से छुड़ाते समय सांप ने डस लिया था।
नगर पंचायत बभनान के बाबा बागेश्वर नगर वार्ड निवासी ममता (22) पुत्री स्व दुर्गा प्रसाद मंगलवार की रात खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने चली गई। आधी रात के बाद बिस्तर पर सांप पहुंच गया व उसके गले में लिपट गया। अचानक ममता की आंख खुली तो वह गले में लिपटा सांप देख चिल्लाने लगी। सर्प को अपने हाथ से पकड़ कर हटाने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच सर्प ने उसके गले व दाहिने हाथ की उंगली में डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, लेकिन वहां इलाज न हो पाने के कारण जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद बभनान के लोहिया नगर वार्ड में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ममता तीन भाइयों की बहन थी। एक भाई दुबई में नौकरी करता है। दो भाई घर पर रहकर कारोबार करते हैं। दिवंगत के भाई अनिल कुमार व सुजीत कुमार व शिव कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
सीएचसी का नहीं खुला दरवाजा
ममता के परिवार के लोगों का कहना है कि यदि गौर सीएचसी पर उसका इलाज हुआ होता तो शायद वह बच सकती थी। उसके भाई का कहना है कि अस्पताल बंद था मगर इमरजेंसी का दरवाजा खुला था। वह लोग दरवाजों को पीटते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद जिला अस्पताल लेकर गए थे। उसके भाई अनिल ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करेगा। अनिल के मुताबिक मंगलवार रात करीब 2:15 बजे अपनी बहन ममता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टर ही नहीं मिले। बार-बार आवाज लगाने पर ना तो कोई बाहर निकाला। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रेम चंद्र ने बताया कि मंगलवार रात जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी। वह अस्पताल पर मौजूद थे । उनका कहना है कि अस्पताल पर इस तरह का कोई मरीज नहीं आया था। अस्पताल पर सर्प काटने के बाद लगाने वाला इंजेक्शन भी मौजूद है। अस्पताल में कैमरे लगे होने की बात कहने पर डॉक्टर ने कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed