फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a shopkeeper was died in suspence

संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार की मौत

Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper was died in suspence
संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार की मौत
विज्ञापन

- घर से कुछ दूरी पर सड़क पर मिला शव
- शरीर पर चोट व घसीटने के मिले हैं निशान
- पत्नी की तहरीर पर वाहन से दुर्घटना की पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
- हर्रैया थाने के मोती नगर वार्ड की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे के बभनान चौराहे पर टिकिया फुल्की बेंचकर गुजर बसर कर रहे युवक का उसके मोतीनगर वार्ड स्थित घर से कुछ दूर सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट व सड़क पर घिसटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वार्ड संख्या छह मोती नगर में डाक बंगले के पास आशीष गुप्ता (35) पत्नी मीना व तीन बच्चों के साथ मकान बनाकर रहता था। अगल बगल वालों के मुताबिक वह मूल रूप से बभनान कस्बे का निवासी था और पांच वर्ष पूर्व आकर यहीं बस गया था। पत्नी मीना के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे वह घर से खाना खाने के लिए पैसे लेकर बाजार की तरफ गए। थोड़ी देर बाद वह नशे की हालत में घर लौटे। बाहर ठेले पर बैठ कर अनाप शनाप बक रहे थे। पत्नी का कहना है कि वह बच्चों अंश (7) आयुष (5) व तीन वर्षीय बेटी अनीता को ख़िला पिलाकर सुलाने में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद जब वह आशीष को बुलाने आई तो वह सड़क पर नीचे पड़ा था। मीना ने उसे उठने के लिए कहा तो वह बड़बड़ाने लगा। आए दिन वह इसी हालत में घर पहुंचता था। यही सोचकर वह बेटी को लेकर कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब वह फिर पति के पास गई तो उसकी हालत देख परेशान हो गई। आशीष घर से कुछ आगे जाकर बुरी तरह जख्मी हालत में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले। किसी ने फ़ोन से पुलिस को सूचना दी। तत्काल पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई। सुबह मौत की सूचना पर थाने पहुंचे उसके बहन व अन्य रिश्तेदारों ने मौत को संदिग्ध बताया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी है। उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय ने बताया कि पत्नी मीना की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध दुर्घटना का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed