फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A procession was taken out in the city on the 102nd birth anniversary of Karpuri Thakur.

Basti News: कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

Sun, 25 Jan 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in the city on the 102nd birth anniversary of Karpuri Thakur.
बस्ती। बस्ती विकास समिति की ओर से शनिवार को भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती नगर कार्यालय पर मनाई गई। शहर में रोडवेज से लेकर कचहरी तक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों के सच्चे प्रतीक थे। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी और निडरता का उदाहरण है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सत्ता का सही उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए होना चाहिए। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। इं. दीपक गौड़ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे नेता विरले ही होते हैं, जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और ईमानदारी की मिसाल है। इस दौरान अंब्रेश श्रीवास्तव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े और वंचित समाज को राजनीतिक पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर चौधरी, सुधीर कुमार शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, विनय कुमार राजपूत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रवि वर्मा, राजकुमार, अनिल कुमार, गणेश श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव, नबी हुसैन, विवेक श्रीवास्तव, संतोष कुमार, विशाल निषाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed