फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a oldman was died in road accident

ससुराल से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
a oldman was died in road accident
ससुराल से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत
विज्ञापन

महराजगंज पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर में हुआ हादसा
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, अस्पताल में दो घंटे पड़ा रहा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे की पुलिस चौकी के निकट शनिवार को सड़क पार कर रहा बुजुर्ग किसी वाहन की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से लौट रहे थे। घटनास्थल के मुद्दे पर हर्रैया और कप्तानगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। लोगों ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी को जानकारी दी। उनके सख्त रुख के बाद हर्रैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र नकटीदेई गांव निवासी नेबुलाल (70) कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में नेवासे पर रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल बेमहर गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे वह जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र की महराजगंज पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करने लगे, बस्ती से हर्रैया की तरफ जा रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। नेबुलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोग और महराजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन तब तक नेबुलाल ने दम तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद भी उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उनके मृत होने की पुष्टि की। नेबुलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। नेबुलाल खेतीबाड़ी करके जीवन का गुजारा करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भी मेहनत-मजदूरी करते हैं। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दो घंटे अस्पताल में पड़ा रहा शव
महराजगंज। नेबुलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में कप्तानगंज और हर्रैया पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। लगभग दो घंटे तक सीएचसी पर मंथन चलता रहा। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी। उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने हर्रैया पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए कहा। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के लिए कोई सीमा विवाद नहीं हुआ है। वहीं, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि घटनास्थल हर्रैया थाने में पड़ता है, तो शव का पोस्टमार्टम वही लोग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed