{"_id":"69a9537d65c75c12cc03fa43","slug":"a-molested-accused-entered-the-house-of-a-minor-student-in-basti-and-shot-her-dead-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिड़गिड़ाती रही..नहीं पसीजा: रेप के आरोपी ने घर में घुसकर की थी नाबालिग छात्रा की हत्या, थानेदार लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिड़गिड़ाती रही..नहीं पसीजा: रेप के आरोपी ने घर में घुसकर की थी नाबालिग छात्रा की हत्या, थानेदार लाइन हाजिर
Thu, 05 Mar 2026 03:28 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:28 PM IST
सार
मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कुछ महीने पहले बेटी से दरिंदगी की थी। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। बेटी ने दूरी बनाई तो वह वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। छात्रा की मां ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में धारा बदलकर पॉक्सो एक्ट में कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की सोमवार की रात सिरफिरे आशिक ने गोली मार कर हत्या कर दी। रात करीब 12:55 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। इससे गांव में सनसनी फैल गई थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि आरोपी का लोकेशन पता चल गया है।
विज्ञापन
जल्द की वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं, छात्रा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह गौर के थानेदार संतोष कुमार को भेजा गया है। छात्रा बरामदे में अपने भाई के साथ सो रही थी। परिवार के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर भाई की नींद टूट गई थी।
विज्ञापन
दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराया। उससे मारपीट की। भागने की कोशिश के दौरान मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग की, मगर निशाना चूक गया। मां ने पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की छानबीन की। मां और भाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी मंदीप गांव का ही रहने वाला है। वह बेटी के पीछे पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने कुछ महीने पहले बेटी से दरिंदगी की थी। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे।
बेटी ने दूरी बनाई तो वह वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। छात्रा की मां ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में धारा बदलकर पॉक्सो एक्ट में कर दिया गया।