{"_id":"6a53eb80e68ef42549059706","slug":"a-massive-peepal-tree-fell-on-the-hut-during-the-rain-basti-news-c-7-1-hsr1003-1383380-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश के दाैरान झोपड़ी पर गिरा पीपल का विशालकाय पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश के दाैरान झोपड़ी पर गिरा पीपल का विशालकाय पेड़
विज्ञापन
झोपड़ी पर गिरा विशालकाय पेड़।
बस्ती। शनिवार रात गरज-चमक और तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक उमस से बेहाल लोगों को शाम में हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। वहीं, तीन स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा।
शहर के तुर्कहिया जाने वाले मार्ग पर शाम में बारिश के बाद अचानक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ तार पर गिर गया, इससे आपूर्ति भी मोहल्ले की प्रभावित रही। कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। वहीं, कप्तानगंज संवाद के अनुसार, पगार गांव में रविवार की शाम को एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ झोपड़ी पर गिरा और नीचे बंधे तीन पशु बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से तीनों पशुओं को बाहर निकला।
वहीं, गनेशपुर में भी पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित रही। वहीं, पुरानी बस्ती क्षेत्र में बारिश के बाद सहकरी समिति पुरानी बस्ती परिसर में पानी भर गया है। इससे किसानों को खाद, बीज लेने में परेशानी हो रही है। रविवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया।