{"_id":"61bf74b607662310d712f14a","slug":"a-man-was-died-in-accident-basti-news-gkp420498531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कार की चपेट से हवा में उछल गए दो बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कार की चपेट से हवा में उछल गए दो बाइक सवार, एक की मौत
Mon, 20 Dec 2021 03:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:05 PM IST
सार
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई प्रदीप कुमार की मौत, कप्तानगंज के गड़हा गौतम पेट्रोलपंप के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव अंतर्गत हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह 9:30 बजे अयोध्या से बस्ती की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट से बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे बाइक पर सवार दो युवक हवा में उछल गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उनमें 25 वर्षीय प्रदीप कुमार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। बाइक सवार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाया गया। वहां इनकी पहचान थाना कोतवाली क्षेत्र के भुअर निरंजनपुर गांव निवासी प्रदीप (25) तथा करन कुमार (18) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर मौजूद डॉक्टर पीएन चौधरी एवं वार्ड ब्वाय राम स्नेह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कप्तानगंज थाने के एसआई अनस अख्तर के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी सक्रिय रहे।