फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A kilometer and a half long jam occurred at Harraiya intersection in Babhanan.

Basti News: बभनान के हर्रैया तिराहे पर लगा डेढ़ किमी लंबा जाम

Wed, 31 Dec 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A kilometer and a half long jam occurred at Harraiya intersection in Babhanan.
बभनान में मंगलवार को सड़क पर लगा जाम। संवाद
बभनान। स्टेशन चौराहे से लेकर हर्रैया तिराहे तक रोजाना सुबह-शाम जाम लग रहा है। इससे राहगीर व छात्रों को परेशानी होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं। दरअसल, गन्ने के सीजन में बभनान कस्बे में वाहनों के आने-जाने की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन चौराहे से लेकर हर्रैया तिराहा व गौर रोड तक करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग रहा। जाम में फंसे छात्र और राहगीर परेशान दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए तो जाम समस्या से हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य सड़क पर कुछ दिनों पहले नगर पंचायत व तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। बावजूद इसके काफी संख्या में एक साथ वाहनों का आना-जाना जान की समस्या बन रहा है। सड़क की पटरियों पर वाहन व ठेले आदि रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को भेजकर जाम दिया जाता है। उधर, नगर पंचायत के ईओ का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed