{"_id":"6640497f6b52f6abb80f79e6","slug":"a-guard-in-basti-opened-fire-on-a-colleague-s-son-in-a-dispute-2024-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गार्ड ने सहकर्मी के बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल; विवाद का ये था कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गार्ड ने सहकर्मी के बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल; विवाद का ये था कारण
Sun, 12 May 2024 10:16 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
घायल अनुराग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर गार्ड ने शनिवार रात अपने ही सहकर्मी के बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल का पिता विजय कुमार दुबे निवासी लखनहट थाना नगर फौज से रिटायर होकर एफसीआई में गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
रात में वह ड्यूटी जा रहे थे तभी किसी बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और उनकी बाइक और मोबाइल फोन एफसीआई गेट के अंदर रखवा दिया गया। इलाज के दौरान परिवार के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
इलाज के बाद डॉक्टर ने घर जाने की इजाजत दे दी। बताया जा रहा है कि घायल गार्ड का बेटा अनुराग दुबे पिता की बाइक और मोबाइल लेने एफसीआई गोदाम पहुंचा। गोदाम के अंदर किसी बात को लेकर गार्ड से विवाद हो गया। आरोप है कि अंदर से गार्ड ने तीन फायर किया। जिसमें अनुराग को बांह में छर्रे लगे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन