फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A group of 105 members of Jain community reached Kakandi

Basti News: मध्य प्रदेश से जैन समाज के 105 सदस्यों का जत्था पहुंचा काकंदी

Tue, 16 Jul 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
A group of 105 members of Jain community reached Kakandi
मध्यप्रदेश के इंदौर से खुखुंदू नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली पर दर्शन करने पहु
नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली है खुखुंदू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मध्य प्रदेश के इंदौर से जैन समाज के 105 सदस्यों का जत्था मंगलवार की सुबह काकंदी नगरी में नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली पर पहुंचा। यहां मंदिर परिसर में स्थापित नौवें तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। अनुयायियों ने बताया कि 13 तीर्थंकरों की जन्मस्थली का दर्शन करने के लिए जत्था निकला है।

जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली होने से खुखुंदू काकंदी का नाम चहुंओर विख्यात है। काकंदी नगरी में देश-विदेश से जैन समाज के अनुयायी दर्शन करने आते हैं। मंदिर और उसमें स्थापित भगवान की ऊंची प्रतिमा दूर से ही पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्रत्येक साल नौवें तीर्थंकर भगवान की जयंती अगहन शुक्ल एकम प्रतिपदा के दिन धूमधाम से मनाई जाती है।
विज्ञापन

इंदौर से संघपति मनोज रामावत, विजयसेन जुवां, डॉ. मिलिंद कोठारी, प्रदीप पालवीया, हितेंद्र पालवीया, विनय शाह,जय तलाठी के नेतृत्व में 105 जैन समाज का जत्था खुखुंदू समेत 13 तीर्थंकर भगवान की जन्मस्थली के दर्शन के लिए आठ दिवसीय यात्रा पर निकला है। सबसे पहले समाज के लोगों ने वाराणसी, सारनाथ के सिंहपुरी और चंद्रपुरी के पारस नाथ मंदिर में दर्शन करकाकंदी नगरी पहुंचा। इसके बाद श्रावस्ती में जैन मंदिर में दर्शन कर अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। मंदिर के प्रबंधक डाॅ. बसंत जैन ने बताया कि समाज के लोग पूजन-अर्चन कर भंडारे का प्रसाद चखा। फिर शाम को श्रावस्ती रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed