फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A grand tricolor procession was taken out in support of the army

Basti News: सेना के समर्थन में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A grand tricolor procession was taken out in support of the army
विक्रमजोत में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
विक्रमजोत/पैकोलिया। विक्रमजोत कस्बे में देश और सेना के सम्मान व समर्थन में बृहस्पतिवार को लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा भिरवा सम्मय माता मंदिर से कस्बे के बैंक रोड, पुलिस चौकी होते शंकरपुर मस्जिद तक गई। लगभग पांच किमी लंबी पदयात्रा में हाथ में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम, इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साहसिक अभियान को राष्ट्र सम्मान का प्रतीक बताया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। यात्रा में भाजपा के जिला सह संयोजक देवेंद्र सिंह,समाजसेवी देवधर दूबे, आदर्श सिंह, संतू सिंह, एडवोकेट संतोष सिंह, ओमप्रकाश के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायी और स्थानीय ग्रामीण सम्मिलित रहे।
विज्ञापन

जेआरसी इंटर काॅलेज से हड़ही बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व प्रमुख हर्रैया योगेंद्र सिंह की अगुवाई में विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा हड़ही बाजार होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मोदी ने भारत की सेना को सशक्त किया और सेना ने आतंकियों को सबक सिखा कर विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाया है। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा में सर्वेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, रवि सिंह, दुर्गेश सिंह, जयराम चौधरी, शिवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

बभनान संवाद के अनुसार, तिरंगा यात्रा महागौरी सिद्ध पीठ से बाजार घूमते हुए विजयनगर चौक पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी व कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने तिरंगा यात्रा को भारतीय सेना के शौर्य को देश का सम्मान बताया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, सराफा मोहल्ला, किराना मंडी, रेलवे क्रॉसिंग होकर विजयनगर तिराहे पर संपन्न हुई। प्रबल मालानी ने कहा कि जिस तरह आतंकवादियों पर कार्यवाही की गई आज पूरा देश सेना के शौर्य का गुणगान कर रहा है। मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, अमित शुक्ला, अनिल सोनी, रविंद्र गुप्ता, राम फेर गुप्ता, खिलेश शर्मा, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed