फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A factory running in the name of branded readymade clothes was caught

Basti News: ब्रांडेड रेडिमेड कपड़े के नाम पर चल रहा कारखाना पकड़ा गया

Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A factory running in the name of branded readymade clothes was caught
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में हरियाणा गुरुग्राम स्थित कंपनी के नाम संचालित कपड़े की सिलाई का कारखाना पकड़ा गया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में कंपनी के डुप्लीकेट स्टीकर लगे टी-शर्ट, लोगों, सिलाई मशीन व अन्य सामान मौके से बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से पकड़े आरोपी कारखाना संचालक शफीउल्लाह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा गुरुग्राम स्थित कंपनी के मैनेजर महेश सिंह निवासी बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा ने अपने स्तर से जानकारी जुटाने के बाद लालगंज थाने पर उनकी कंपनी के नाम अवैध कारखाना चलाए जाने की शिकायत की। एसएचओ शशांक शेखर राय ने टीम के साथ छापा मारा तो थानाक्षेत्र के शंकरपुर में आरोपी के मकान में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली शर्ट बनाने का मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से आठ प्लाॅस्टिक बोरे में 100-100 पीस शर्ट व 1 प्लाॅस्टिक बोरे में 81 पीस शर्ट समेत कुल नौ प्लास्टिक के बोरे में 881 पीस शर्ट बरामद किया गया। साथ ही एक बोरे में 3648 पीस नकली कपड़े का लेबल और 1028 पीस नकली कागज का लेबल सर्वशील मोहर सहित पकड़ा गया। एक सिलाई मशीन समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
मैनेजर महेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी शफीउल्लाह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed