फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A dozen people who cheated are banned in gangsters

धोखाधड़ी करने वाले एक दर्जन लोग गैंगस्टर में पाबंद

Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
A dozen people who cheated are banned in gangsters
धोखाधड़ी करने वाले एक दर्जन लोग गैंगस्टर में पाबंद
विज्ञापन

कोतवाली और गौर पुलिस ने एक दर्जन शातिर पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली और गौर पुलिस ने धोखाधड़ी कर भोलेभाले लोगों के खातों से रकम निकालने का फ्राड करने वाले दो गैंग के एक दर्जन सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

पुलिस कार्यालय के अनुसार आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर अपराध करने वाले शातिरों की संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाकर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि गैंगस्टर के तहत देवांग मिश्रा उर्फ अंकुर निवासी परसोहिया मिश्र थाना सोनहा हाल मुकाम तेनुआ थाना रुधौली, आदर्श उपाध्याय, उत्कर्ष उपाध्याय निवासी सेठा थाना कप्तानगंज हालमुकाम बैरिहवा कोतवाली, विशाल सोनी निवासी भिटिया चौराहा वाल्टरगंज, करन व आकाश पांडये उर्फ परानू निवासी बेलवाडाडी को पाबंद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शहाबुद्दीन उर्फ सुनील मिश्रा उर्फ रविंद्र कुमार निवासी बारीगांव, बनकटा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर हालमुकाम आवास विकास कॉलोनी बस्ती, सर्वेश द्विवेदी निवासी पिकौरा बक्श कोतवाली, संजय कुमार पांडेय उर्फ नाना केवटली थाना महुली जिला संतकबीरनगर, सूर्य प्रकाश शुक्ला निवासी उफरौली थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, अमर बहादुर सिंह निवासी बारीगांव थाना घुघली जनपद महराजगंज व सुरेंद्र मिश्रा निवासी रोशनगंज थाना रौनापार जिला आजमगढ़ को गैंगस्टर में पाबंद किया गया है। सभी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed