फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A convoy of buses has been prepared for the security forces

सुरक्षा बलों के लिए तैयार हुआ बसों का काफिला

Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
A convoy of buses has been prepared for the security forces
सुरक्षा बलों के लिए तैयार हुआ बसों का काफिला
विज्ञापन

बस्ती। पंचायत चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और होमगार्ड को ड्यूटी कराने के लिए रोडवेज ने बेड़े की 50 फीसदी से अधिक बसों को रिजर्व कर दिया है। साथ ही उन बसों को संचालित करने के लिए 57 ड्राइवरों को पर्याप्त वस्त्र और बिस्तर समेत पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पूरा दमखम लगा दिया है। बस्ती डिपो के बेड़े में कुल 91 बसें हैं। केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने कुल 47 बसों को वाहन नंबरों समेत रिजर्व कर दिया है। इसके साथ ही इन्हें संचालित करने के लिए मोबाइल नंबरों समेत तैनात कर दिया है। इनके अलावा 10 स्पेयर चालक भी तैनात किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भेजा जा सके। यही नहीं, दो अतिरिक्त बसों को भी अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन

सभी बसों को मरम्मत करवाकर तैयार किया गया है और चालकों को पूरी तैयारी के साथ रोडवेज परिसर में मौजूद रहने की हिदायत दी गई है। इस बारे में बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल और होमगार्ड के संचरण के लिए पर्याप्त बसों व चालकों का इंतजाम किया गया है, जो मतदान प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अन्य कार्यों के लिए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed