{"_id":"68e57f01c9c2f03f7b08f40a","slug":"a-consignment-of-english-liquor-was-recovered-at-the-railway-station-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145369-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब की बोतल से भरे दो बैगों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गोंडा का रहने वाला है। वह शराब बिहार बेचने ले जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक पंकज यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन और प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर जीआरपी टीम नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान एक यात्री संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। संदेह होने पर उसकी अटैची और बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
तलाशी में 31 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनीष मिश्रा निवासी पुरे खेदू मिश्रपुरवा, थाना कटरा बाजार गोंडा के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि वह गोंडा से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाता है। वहां शराब बंदी के कारण दोगुनी कीमत मिलती है।