फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A child died due to electric shock in Basti

Basti News: बिजली के स्विच में लगा था मोबाइल चार्जर का केबल, कटे तार से मासूम को लगा करंट, मौत

Tue, 01 Oct 2024 05:27 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
A child died due to electric shock in Basti
बिजली का करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू में पांच वर्षीय मासूम मोबाइल चार्जर के कटे तार से करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर शव को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार मनोरमा घाट कर दिया।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी सूरजभान ने बताया कि घर के बाहर मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड में लगा लगा था। उस समय बिजली भी नहीं थी। बच्चे बकरी लेकर गांव के बाहर गए थे। सूरजभान भी सीवान के तरफ गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो देखा कि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी के हाथ में चार्जर का तार चिपका हुआ था और उसके हाथ में से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन


शोर मचाते हुए जल्दी से चार्जर को प्लग से अलग किया और तत्काल उसे लेकर बगल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां किरन देवी ने बताया कि चार बच्चों में सबसे बड़ी 13 वर्षीय संजना, 12 वर्षीय रंजना, 10वर्षीय लक्ष्मी व सबसे छोटी बेटी पांच वर्षीय मृतका दिव्यांशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed