{"_id":"6a0e07735d71018d350cac4c","slug":"a-car-lost-control-after-a-tyre-burst-and-collided-with-a-bike-injuring-three-youths-basti-news-c-207-1-bst1006-159002-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराई, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराई, तीन युवक घायल
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर (खैरी ओझा) के पास मंगलवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक कार का पहिया फटने होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार घायल युवकों की पहचान धर्मेंद्र यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी जगाऊपुरवा थाना हर्रैया तथा मोनू यादव पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार रवि गुप्ता पुत्र भोला राम गुप्ता निवासी पूरे गड़वल, गनेशपुर थाना वाल्टरगंज बताए गए हैं। सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को एनएचआई की टीम ने सड़क किनारे कराया।