फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A bus full passengers going from Basti to Ajmer Sharid collided with divider near Kaptanganj and overturned

Basti News: अजमेर शरीफ से बिहार जा रही बस रेलिंग से टकराई, पलटी; 45 यात्री घायल

Sun, 07 Jul 2024 03:51 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

अजमेर शरीफ से अकीदतमंदों को लेकर सीतामढ़ी बिहार जा रही बस फोरलेन पर कप्तानगंज कस्बे में डिवाइडर की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख़ पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घटना में बस में सवार 45 यात्रियों में से अधिकतर घायल हो गये।

विज्ञापन
A bus full passengers going from Basti to Ajmer Sharid collided with divider near Kaptanganj and overturned
दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अजमेर शरीफ से अकीदतमंदों को लेकर सीतामढ़ी बिहार जा रही बस फोरलेन पर कप्तानगंज कस्बे में डिवाइडर की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख़ पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घटना में बस में सवार 45 यात्रियों में से अधिकतर घायल हो गये।

विज्ञापन


घायलों में सात की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। बस पलटने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एनएचएआई टीम के साथ घायलों की हर संभव मदद की।
विज्ञापन


घटना में ताजमूल  खातून (60) पत्नी वसरार अहमद निवासी सीतामढ़ी बिहार, अलहुर मंसूर( 62) पुत्र अतहुर अली निवासी परिहार थाना सीतामढ़ी बिहार, जुबेर खातून (40 ) पत्नी इदरीस निवासी  कमलडाह,सायरुल खातून( 50) पत्नी अब्बास लारी निवासी कमलडीह, शबाना खातून (40) पत्नी अरमान मंसूर,
विज्ञापन
विज्ञापन


आमना खातून (50) पत्नी  गुफ्फूर निवासी परिहार, रिजवाना खातून( 40) पत्नी निजामुद्दीन निवासी बसाहिया ,सीतामढ़ी बिहार, साहिबान खातून( 50) पत्नी अज्ञात कमलड़ाह,मोहम्मद सलीम( 65) पुत्र दिलशाद अहमद निवासी कमल डाह ,पसोधन खातून (30) पत्नी इसराइल निवासी बेरावस, मोहम्मद कुर्बान (45)पुत्र आसिफुर मन्सूरी निवासी पंडरी रोड, अताउल मंसूरी पुत्र जलील मंसूरी,

शहनवाज (4) पुत्र मुफ़ीस , शबरीन (5) पुत्र नाजिर मंसूरी ,जफीर खान (39) पुत्र हनीफ ,हसीना खातुन पत्नी जफीर खान,मोहम्मद खलील, शायरूल खातुन , सेहरा खातुन ,रिजवान खातुन, कलम नादाब, सत्थू सहित कई अन्य यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। इनमें ताजमूल खातून,अलहूर मंसूर,जुबेर खातून,


सायरुल खातून, सबाना खातून और अमाना खातून को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज सीएचसी कप्तानगंज में चल रहा है। सीओ कलवारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। बस को क्रेन से किनारे करवा दिया गया है। यातायात में कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed