{"_id":"65-99596","slug":"Basti-99596-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव हादसे में लापता छठा शव भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव हादसे में लापता छठा शव भी बरामद
Basti
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के माझाकला और वैष्णोपुर गांव में हुए नाव हादसे में लापता छह में से पांच लोगों के शव पहले ही मिल गए थे। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब अंबेडकरनगर जिले के उल्टहवा गांव के नदी किनारे 22 वर्षीय रीता पत्नी शिवपूजन का शव पाया गया। वहां के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव ने इसकी सूचना माझाकला गांव के प्रधान रामभेज को दी। इसके बाद प्रधान से कलवारी के एसओ रोहित प्रसाद को बताया। एसओ गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान सहित उसके परिवार वालों को लेकर शव लाने को रवाना हो गए। रीता का शव जहां पाया गया है वह घटना स्थल से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस प्रकार अब इस हादसे के सभी लापता छह लोगाें का शव मिल चुका है।
विज्ञापन