{"_id":"65-99255","slug":"Basti-99255-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में राकेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में राकेश प्रथम
Basti
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रामनगर ब्लॉक के भुनगा देवी बालिका इंटर कॉलेज कलंदरनगर में दो दिवसीय राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत गुरुवार को खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में राकेश प्रथम, मसौउर द्वितीय और जवाहर लाल तीसरे स्थान पर आए।
42 किलोग्राम कुश्ती में उमेश प्रथम, राकेश द्वितीय, रामऔतार तीसरे स्थान पर आए। भाला क्षेपण में विजय चौधरी प्रथम, विवेक द्वितीय, रामकृष्ण तृतीय स्थान पर आने में सफल रहे। जबकि भारोतोलन में उमेश प्रथम, राकेश द्वितीय और सोएब खान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो में सलमा प्रथम, माला मिश्रा द्वितीय, प्रियंका तृतीय, गोला थ्रो में सलमा प्रथम, माला दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर आईं। कुश्ती 38 किलो वर्ग में दीपा प्रथम, सबीहा खातून दूसरे और पूजा चौधरी तीसरे स्थान पर आईं। अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने किया। कहा कि खेल में जीत हार का महत्व नहंी बल्कि खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उनको अवसर मिलने की। जिला युवा कल्याण अधिकारी इंद्रजीत मौर्य ने विजेताआें को शाबाशी देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामना दी। बताया कि प्रथम पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी के खाते में 250 रुपये, द्वितीय स्थान को 150 रुपये और तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ी के खाते में योजना के नियम के अनुसार 100 रुपये भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर क्रीड़ा श्री जयप्रकाश वर्मा, कृष्ण मोहन जायसवाल, राधेश्याम, मोहम्मद अली, सैदुल्लाह, रवि नरायन सिंह, राज आर्य, प्रमोद चौधरी, सरिता त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, सविता, सूर्यनाथ, तुलसीराम आदि उपस्थित रहे।