{"_id":"65-99250","slug":"Basti-99250-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच जांच शुरू
Basti
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डीएम ने पांच दिन पहले कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम माझा कला में नाव दुर्घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। सदर तहसील के एसडीएम रामप्रसाद को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच प्रारंभ भी हो चुकी है। डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि इस दुर्घटना के बाबत अगर किसी को कोई बयान देना है तो वह एसडीएम कार्यालय में 21 और 22 नवंबर तक दर्ज करा सकता है।
बता दें कि 16 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे के करीब घाघरा नदी में नाव से लगभग 40 व्यक्ति नदी को पार कर रहे थे। नदी पार करते समय मध्य धारा में नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में छह व्यक्ति लापता हो गए। सुमित्रा की लाश बुधवार को उतराई अवस्था में मिली थी। इस दुर्घटना को लेकर 19 नवंबर की शाम डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया। एसडीएम को जिन बिंदुओं पर जांच करनी है, उनमें लापता हुए लोगों की मृत्यु की पुष्टि करना, उनके पारिवारिक एवं आर्थिक स्थित के साथ उत्तराधिकारियों के संबंध में जानकारी हासिल करना है।