{"_id":"65-99249","slug":"Basti-99249-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता की कार्यशैली की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता की कार्यशैली की निंदा की
Basti
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की ओर से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया जा रहा धरना बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनारत कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने कहा कि अधीक्षण अभियंता धरने को कार्यालय से बाहर करने को कहा। इसका हम विरोध करते हैं। कहा कि यदि जोर जबरदस्ती हुई तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी एसई की होगी। धरने की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सालिकराम चौधरी ने की।
धरने को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री श्रीराम तिवारी ने कहा कि धरने के दिन से अधीक्षण अभियंता अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। अधिकारी संविदा कर्मचारियों और बिजली कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर ठेकेदारों को संरक्षण दे रहे हैं। पुराने संविदा मजदूरों को हटाकर नये सिरे से ठेकेदार अपने लोगाें को रख रहे हैं। इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है। अगर धरना देने वालों के साथ जबरदस्ती की गई तो संगठन कतई सहन नहीं करेगा। धरने में हरिश्चंद्र पांडेय, दीवान शाह, जगदंबा प्रसाद उपाध्याय, अंबरीश, शैलेश कुमार, राधेश्याम मौर्य, अजय कुमार श्रीवास्तव, बाबूलाल गौड़, मल्लू, विनोद आदि मौजूद रहे।