{"_id":"65-95871","slug":"Basti-95871-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी
Basti
Updated Thu, 25 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। पहले दिन जहां घरों में मां के नौ रूप के विधि विधान से पूजन के लिए बुधवार को बाजारों में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटी। पंडालों में नवरात्र के पहले दिन से कलश स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है। पंडालों में मां की प्रतिमा को प्रतिष्ठित करने के लिए देर शाम से मूूर्तियों की रवानगी शुरू हो गई।
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रुपों की लोग आस्था व उत्साह के साथ पूजन अर्चन करते हैं। बहुत से लोग नौ दिन का व्रत कर दसवें दिन पारण करते हैं। इसके लिए बुधवार को घरों में व्रत को लेकर तैयारी सुबह से ही तेज हो गई। बाजार में मां की चुनरी, फोटो, धूप अगरबत्ती, कपूर, फल आदि की खरीदारी करने को लोग उमड़ पड़े। गांधीनगर के अलावा अन्य बाजारों विशेषकर गायत्री शक्ति पीठ में व्रत का सामान खरीदने के लिए लोग उमड़े।
वहीं पंडालाें में मां की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर लोग मां के जयकारे लगाते हुए मूर्ति लेकर जाते रहे। देर रात तक यह क्रम चलता रहा। वहीं शहर के प्रमुख जगहों पर मूर्ति स्थापित करने के लिए पंडालों की साज सज्जा का कार्य भी तेज हो गया। पहले दिन पंडालों में कलश स्थापित कर पूजन किया जाएगा।