{"_id":"65-94303","slug":"Basti-94303-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की परीक्षा में व्यापक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की परीक्षा में व्यापक नकल
Basti
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खैर इंटर कालेज में चल रही आईटीआई की परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कमरा संख्या 18 में तैनात मजिस्ट्रेट ने भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की। इस कमरा में राजकीय आईटीआई बस्ती के 50 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। स्कूल के प्रधानाचार्य और आईटीआई के प्रधानाचार्य को कार्रवाई के लिए बरामद नकल सामग्री सुपुर्द कर दी गई। मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट डीएम को करने की बात कही है।
आईटीआई की परीक्षा को नकल विहीन बनाने की शासन और प्रशासन की मंशा उस समय धूमिल होती नजर आई जब खैर इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान वहां तैनात मजिस्ट्रेट अनिल कुमार पांडेय ने कमरा संख्या 18 की तलाशी लेनी शुरू की। मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्हें उस समय हैरानी हुई जब परीक्षार्थियों के पास भारी मात्रामे नकल सामग्री बरामद हुई। इसके बाद उस कमरे में तैनात आईटीआई के टीचर को हटा दिया गया। बताया कि उसके बाद सभी आठ कमरों में हो रही परीक्षा की गहन तलाशी ली गई। बताया कि इस परीक्षा केंद्र में कुल 483 आईटीआई के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। वहीं डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बताया कि नकल की शिकायतों को ही संज्ञान में लेकर केंद्रो पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।