फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ज्योति यात्रा में गंगा आरती होगी आकर्षण का केंद्र

ज्योति यात्रा में गंगा आरती होगी आकर्षण का केंद्र

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ज्योति यात्रा को इस साल भव्य तरीके से मनाया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को संयोजक कमल सेन की अध्यक्षता में कंपनी बाग स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में ज्योति यात्रा को और बेहतर मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में गंगा आरती के आयोजन पर सहमति बनी।
विज्ञापन

संयोजक ने बताया कि इस बार 11 ब्राह्मणों द्वारा गांधी नगर में गंगा आरती कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। इसमें राजस्थानी लोक नृत्य, शिव तांडव नृत्य, मयूर नृत्य, विश्व प्रसिद्ध शंखवादक रामजनम जोगी का भी कार्यक्रम होगा। 21 लाल वस्त्रधारी घुड़सवार, कच्ची घोड़ी, राम दरबार, ब्रज का मशहूर मयूर नृत्य, बरसाने की लठ मार और फूलों की होली और हरे-रामा-हरे कृष्णा के भक्तों की टोली शामिल होगी। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से सम्मानित राष्ट्रीय गौरव मुरारीलाल तिवारी का भी कार्यक्रम होगा। बताया कि पूर्व की भांति ज्योति यात्रा कंपनीबाग से तीन अक्टूबर को शाम पांच बजे निकलेगी। यह यात्रा शहर के मुख्य सड़क से होकर गांधीनगर तक जाएगी। वहां से वापस कंपनीबाग आएगी। विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर यात्रा के स्वागत की योजना बनाई गई है। कमल सेन ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में अज्जू हिंदुस्थानी, बलवंत सिंह, विवेक गिरोत्रा, दिनेश पाल, डब्लू सिंह, पवन मल्होत्रा, मुकेश कुमार, विनोद सचदेवा, विनय गौड़, भूपेंद्र चौधरी, अखिलेश शुक्ल, राजमणि पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, विक्की, रिंकू श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, विपिन राय, श्रीकांत, सरदार हरि सिंह, कुंज बिहारी, रमाजी, हरिओम श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed