{"_id":"65-77019","slug":"Basti-77019-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षा की मजबूती को वालंटियर प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षा की मजबूती को वालंटियर प्रशिक्षित
Basti
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को सद्भावना ग्रामीण विकास संस्थान बस्ती के प्रशिक्षण हाल में वालंटियरों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समितियाें के गठन की स्थिति, मौजूद आधारभूत ढांचा, शिक्षकाें की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, शौचालयों के उपयोग की स्थिति, पीने के पानी की व्यवस्था आदि पर चरचा की गई। प्रशिक्षण के दौरान कहा गया कि विभिन्न बिन्दुओं पर आकड़ों को संगृहीत करके शिक्षा की स्थिति का विश्लेषण कर ब्लाक व जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियाें व हितभागियाें तथा जनप्रतिनिधियाें के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल प्रबंधन समितियाें को सक्रिय करके गुणवत्तापरक शिक्षा का माडल विकसित किया जाएगा। प्रशिक्षण 75 प्रशिक्षणार्थियों को दो बैच में दिया गया। प्रशिक्षकों में रूबी, डीएस सिंह, अयोध्या प्रसाद, लवकुश तिवारी, सत्यराम मौर्य, इमराना, बालकेष चौधरी, उदयभान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन