{"_id":"65-75223","slug":"Basti-75223-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया और गोरखपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया और गोरखपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Basti
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में शनिवार से चल रहे 26वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्या भारती की ओर से संचालित 17 जिलों के विद्यालयों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 178 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बलिया संकुल को पहला, गोरखपुर संकुल को दूसरा और बस्ती संकुल को तीसरा स्थान मिला।
खेल प्रतियोगिताओं में बलिया संकुल के बच्चे भारी पड़े। शिशु वर्ग के गोलाक्षेपण में बलिया के निशु कुशवाहा, तरुण वर्ग में कुंदन सिंह और किशोर वर्ग में नितेश सिंह ने बलिया को पहला स्थान दिलाया। लंबी कूद में देवरिया के अतुल यादव ने शिशु वर्ग में, बाल वर्ग में बलिया के सनोज पासवान, तरुण वर्ग में यहीं के साहिल ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग के बालिका ग्रुप में बलिया की साक्षी राय को पहली पोजीशन हासिल हुई। ऊंची कूद के शिशु वर्ग में गोरखपुर के रेशम राज, बाल वर्ग में यहीं के बलवंत और तरुण वर्ग में बलिया के साहिल ठाकुर के साथ ही किशोर वर्ग में गोरखपुर के आकाश यादव को प्रथम स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में शिशु वर्ग में गोरखपुर के रेशमराज ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए पहला स्थान पाया। बाल वर्ग में बलिया के सनोज पासवान, तरुण वर्ग में बस्ती के संदीप पटेल और किशोर वर्ग में देवरिया के गिरजेश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी बलिया, गोरखपुर और बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
‘इरादे पक्के हों तो सफलता अपने आप कदम चूमेगी’
बस्ती। सोमवार को 26वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्र, विद्या भारती प्रदेश निरीक्षक चिंतामणि सिंह, आरएसएस के विभाग संघचालक डॉ. रामदल पांडेय और विभाग प्रचारक श्रीराम ने पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य परमेश्वर पांडेय ने अतिथि परिचय कराया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि दूर दृष्टि और इरादे पक्के हों तो सफलता अपने आप कदम चूमेगी। जरूरत है संकल्प के साथ कठिन परिश्रम की। विशिष्ट अतिथि डॉ. रामदल पांडेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद सिंह चौहान, भवानी प्रसाद शुक्ल, विजय नरायण उपाध्याय, प्रेमधर पांडेय, उदयभान सिंह, विजय शंकर पांडेय, राम सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनोद सिंह, राजीव श्रीवास्तव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. उपेंद्र, राजेश चौधरी, प्रदीप, राजेश उपाध्याय, अश्विनी, राजेंद्र, अमरनाथ, अंबिकेश्वर, आशुुतोष, रामजन्म विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।