{"_id":"65-73027","slug":"Basti-73027-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कमेटी में दागियों को नहीं मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कमेटी में दागियों को नहीं मिलेगी जगह
Basti
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जबर सिंह गुट के शिक्षक नेताओं ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर पार्क के परिसर में बैठक की। इसमें सांगठनिक चुनाव पर चर्चा की गई। संघ के जिला संयोजक शांति भूषण त्रिपाठी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। शिक्षक नेता चंद्रिका सिंह ने कहा कि जिले का चुनाव शिक्षक संगठन के संविधान के अनुसार कराया जाएगा। जवाहर लाल ने कहा कि हमें एक मजबूत और साफ सुथरा संगठन बनान है जिसमें कोई दागदार न हो। इस मौके पर माधव पांडेय, राजकुमार तिवारी, समीउल्लाह अंसारी, लाल बहादुर चौधरी, चंद्र्रेश सिंह, बालकृष्ण ओझा, राजेश गिरी, रामकृष्ण पांडेय, अशोक यादव, नीरज सिंह, सुरेश गौड़, देवेंद्र सिंह, रंजन सिंह, संतोष मिश्र, प्र्रताप नरायण, हरिओम यादव, गणेश सिंह, उमाकांत शुक्ला, दुर्गेश यादव, रविंद्र वर्मा, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन