{"_id":"65-65752","slug":"Basti-65752-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और ट्रक की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
Basti
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। बहराइच के सैय्यद सालार मसूद गाजी के मेले से लौट रहा टेंपो सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब आगे चल रहे एक ट्रक से जा भिड़ा। बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर गड़हा गौतम गांव के नोहरा देवी महाविद्यालय के पास हुई इस भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हताहत गोरखपुर के गुलहरिया, शाहपुर और कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, बहराइच के सैय्यद सालार मसूद गाजी के दरगाह पर लगने वाले मेले में भाग लेने टेंपो से गुलहरिया, शाहपुर और कैंट थाना क्षेत्र के करीब 16 लोग गए थे। ये लोग रविवार की देर रात लौट टेंपो से लौट रहे थे। शाहपुर थाने के शिवपुर शाहबाजगंज निवासी टेंपो मालिक गाड़ी चला रहेे थे। सोमवार की सुबह बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर कप्तानगंज थाने के गड़हा गौतम के करीब नोहरा देवी महाविद्यालय के सामने टेंपो आगे चल रहे एक ट्रक से जा भिड़ा। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखचे उड़ गए। मौके पर ही गुलहरिया थाने के एकला की दुलारी देवी (45) ने दम तोड़ दिया। जबकि इसी थाने के विचवा टोला की फुलझड़ी (60) पत्नी जगई सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले जुट गए। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान फुलझड़ी की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
---------
घायलों के नाम
1- राहुल (10) पुत्र श्रवण निवासी मदरहना थाना गुलहरिया
2- संतोषा (28) पत्नी रामशंकर निवासी समसा थाना गुलहरिया
3- बुद्धिसागर (35) पुत्र सम्पत्ति असरफपुर थाना गुलहरिया
4- राजाराम पुत्र मेवालाल निवासी एकला थाना गुलहरिया
5- अमरजीत पुत्र राजाराम एकला थाना गुलहरिया
6- कुमकुम (10) पुत्री राजाराम एकला थाना गुलहरिया
7- भानुमती पत्नी राजाराम एकला थाना गुलहरिया
8- लालपत्ती (60) पत्नी संपत्ति, असरफपुर थाना गुलहरिया
9- विशाल (06) पुत्र श्रवण कुमार चौहान, मदरहना, गुलहरिया
10- प्रभावती पत्नी स्व. रामपति, गोपालपुर, थाना कैंट
11- इंद्रावती पत्नी शंकर, एकलापुर थाना गुलहरिया
12- सूरज मिश्रा पुत्र रामआसरे, निवासी शिवपुर शाहबाजगंज थाना शाहपुर
13- राधिका पुत्री राजाराम निवासी एकला थाना गुलहरिया
14- कौशल्या पत्नी भोला प्रसाद निवासी एकला थाना गुलहरिया